Irfan Ansari: इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read

Irfan Ansari:

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । झारखंड पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सारनाथ थाना क्षेत्र से जयंत कुमार सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

Irfan Ansari: योजनाबद्ध तरीके से हुई गिरफ्तारी:

सूत्रों के अनुसार, आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था और गाजीपुर भागने की कोशिश में था। हालांकि, पुलिस ने औड़िहार के पास एक रोडवेज बस को घेरकर उसे दबोच लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी एक एमबीबीएस पास मेडिकल छात्र है और मास्टर डिग्री की तैयारी कर रहा था। वह एक संगठित गैंग बनाने की योजना में भी शामिल था। जानकारी यह भी सामने आई है कि उसका एक ठिकाना शिलांग (मेघालय) में भी है, जिससे उसकी गतिविधियों के और बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

Irfan Ansari: धमकी भरा संदेश और जब्त मोबाइल

पुलिस ने मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया कि धमकी संदेश में लिखा था “तुम इंतजार करो, तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे। हम लोग झारखंड के लिए निकल चुके हैं।”

Irfan Ansari: शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

यह मामला 8 सितंबर को उजागर हुआ था जब मंत्री इरफान अंसारी को धमकी भरा फोन संदेश मिला। इस संबंध में मंत्री के निजी सचिव ने बोकारो स्टील सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़े

Minister Irfan Ansari: मंत्री इरफान अंसारी को मिली 24 घंटे में जान से मारने की धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं