Rape the minor: जमशेदपुरः घर में घुसकर नाबालिग से जबरदस्ती का प्रयास फिर आरोपियों ने मारपीट का किया केस

2 Min Read

Rape the minor:

जमशेदपुर। जमशेदपुर के मानगो में एक घर में घुस कर नाबालिग लड़की से कुछ युवकों ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। लड़की विरोध और घरवालों के पहुंचने पर ये अपराधी भाग निकले। फिर जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि लड़की नाबालिग है और उसके परिजन थाना में केस करने जा रहे हैं, तो अपराधी पहले ही मानगो थाना पहुंच गये और लड़की के घरवालों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करा दिया।

डर से लड़की ने त्यागा अन्न जलः

घटना मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नंबर रोड नंबर 15 की है। घटना की जानकारी देने थाना पहुंची नाबालिग लड़की पर आरोपियों ने पहले ही पीटने का आरोप लगा दिया। मामला 15 अगस्त देर शाम का है। अंधेरा का फायदा उठाकर कथित रूप से पड़ोसी विनय ठाकुर, इंद्रदेव ठाकुर और यशवंत ठाकुर ने पीड़िता के घर में घुस कर उसका कपड़ा फाड़कर रेप करने का प्रयास किया। पीड़िता की मां के द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने पर लोग फरार हो गए। डरी सहमी लड़की थाने में मुकदमा करने पहुंची, तो पता चला कि उसके ऊपर ही आरोपियों के द्वारा गलत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इस घटना से बच्ची इतनी डर गई है कि उसने खाना-पीना ही छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें 

Raped in Gumla: गुमला में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां के साथ आम तोड़ने गई थी बच्चीनाबालिग आरोपी को भेजा गया बाल सुधार गृह

Share This Article
Exit mobile version