Sujit Sinha: सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया के पास करोड़ों की संपत्ति, पुलिस जांच में रंगदारी से जुड़ा बड़ा खुलासा

Anjali Kumari
2 Min Read

Sujit Sinha:

रांची। झारखंड पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। जांच के मुताबिक, इन संपत्तियों की खरीद रंगदारी और वसूली के पैसों से की गई है।

पुलिस पूछताछ में रिया सिन्हा ने स्वीकार किया कि रांची के अरगोड़ा स्थित ग्लोबल अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर B-05 उसी के नाम पर है। उसने बताया कि यह फ्लैट अब तक रजिस्ट्री नहीं हुआ है, लेकिन बिल्डर को 50 लाख रुपये दिए जा चुके हैं, जबकि 30 लाख रुपये अभी बाकी हैं। रिया ने खुलासा किया कि यह रकम सुजीत सिन्हा द्वारा वसूली गई रंगदारी से दी गई थी।

पुलिस जांच में खुलासा:

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रिया सिन्हा के पास ओरमांझी के डहू में 10 डिसमिल जमीन है, जिस पर एक अधनिर्मित मकान बना हुआ है। यह जमीन एक बिल्डर ने रंगदारी के रूप में दी थी। पुलिस के अनुसार, रिया सिन्हा और सुजीत सिन्हा का नेटवर्क झारखंड से लेकर नेपाल तक फैला हुआ है।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि रिया सिन्हा की काठमांडू स्थित “रॉयल एंपायर बुटिक होटल” में क्षीतिज मुनन नामक व्यक्ति के साथ साझेदारी है। इसके अलावा, उसके पास दो कारें और एक स्कूटी भी हैं।

पुलिस के मुताबिक:

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कई बिल्डरों से वसूली के सबूत मिले हैं। पहले इस वसूली की जिम्मेदारी जिशान खान उर्फ रिक्की के पास थी, लेकिन बाद में यह जिम्मेदारी विक्की वर्मा और आयुष राज को दे दी गई। रिया ने यह भी बताया कि उसकी मां ने भी सुजीत सिन्हा द्वारा वसूले गए पैसों को जमीन के कारोबार में निवेश किया था। पुलिस अब रिया सिन्हा की संपत्तियों और नेपाल कनेक्शन से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों की विस्तृत जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

Gangster Prince Khan: सामने आया गैंगस्टर प्रिसं खान और सुजीत सिन्हा का कनेक्शन सुजीत की पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, पाकिस्तान से मंगाते थे हथियार


Share This Article