MBBS Admission Fraud in Jharkhand: SNMMCH धनबाद में यूपी छात्र के फर्जी जाति–आवासीय प्रमाणपत्र का खुलासा

2 Min Read

MBBS Admission Fraud in Jharkhand

धनबाद। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH), धनबाद में एमबीबीएस सत्र 2024–25 के नामांकन के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। उत्तर प्रदेश निवासी छात्र शुभम कुमार मिश्रा द्वारा जमा किए गए जाति और आवासीय प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाए गए हैं। कॉलेज प्रबंधन ने इसकी पुष्टि करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर ली है।

क्या है पूरा मामला?

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कॉलेज प्रशासन को तब संदेह हुआ जब शुभम कुमार ने शैक्षणिक प्रमाणपत्र यूपी के दिए, जबकि जाति और आवासीय प्रमाणपत्र गिरिडीह (झारखंड) से बने हुए थे। दस्तावेज़ों के इस असंगत मेल को देखते हुए कॉलेज ने विस्तृत जांच कराई।

जांच में हुआ खुलासा

प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी.के. गिंदौरिया द्वारा गठित टीम सोमवार को गिरिडीह पहुंची। जिला प्रशासन के सहयोग से किए गए सत्यापन में पाया गया कि प्रस्तुत जाति प्रमाणपत्र फर्जी है, और प्रस्तुत आवासीय प्रमाणपत्र भी नकली है इन दस्तावेज़ों का गिरिडीह जिला प्रशासन के पास कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है।

अब आगे क्या?

बता दें कॉलेज प्रबंधन बुधवार को सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने जा रहा है। इसके अलावा, इस पूरे मामले की जानकारी झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पार्षद (JCECEB) को भी भेज दी गई है। एमबीबीएस प्रवेश में हाल के वर्षों में फर्जी दस्तावेजों के मामलों में वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को और कड़ा किए जाने की आवश्यकता है, ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके।

Share This Article