Shiv Kumar Deora: ईडी का खुलासाः 800 करोड़ के जीएसटी घोटाले का मास्टरमाइंड है शिव कुमार देवड़ा

2 Min Read

Shiv Kumar Deora:

रांची। ईडी ने 800 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। ईडी ने जांच में पाया है कि इस घोटाले के मास्टरमाइंड शिव कुमार देवड़ा है। उसने जीएसटी घोटाले के लिए एक नहीं, बल्कि कई शेल कंपनियां बनाई। उसने इन शेल कंपनियों को दूसरों को बेचकर घोटाला किया।

खरीदारों को भी घोटाले में शामिल कियाः

जिन लोगो ने इन शेल कंपनियों को खरीदा, देवड़ा ने बाद में उन्हें भी इस घोटाला में शामिल कर लिया। ईडी को जांच में शिव कुमार देवड़ा की 25 से अधिक शेल कंपनियों के बारे में जानकारी मिली है, जिसे उसने घोटाला के लिए कारोबारियों को बेचा। ये कंपनियां 8 से 20 हजार रुपए में बेची गई।

घोटाले के बाद बंद कर देता था कंपनीः

ईडी को पता चला है कि शिव कुमार देवड़ा घोटाले के बाद शेल कंपनियों को बंद कर देता था, ताकि उनका कोई डिटेल्स किसी को हाथ नहीं लगे। जब ईडी ने देवड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की तो उसने इस घोटाले से संबंधित साक्ष्यों को मिटाने की भी कोशिश की। अनुसंधान के दौरान यह भी बात सामने आई है कि देवड़ा जीएसटी घोटाला की जांच करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध ही शिकायत पत्र उनके वरीय अधिकारियों को लिखता था। उसने जीएसटी के कई अधिकारियों के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए उनके वरीय अधिकारियों को शिकायत पत्र लिखा था, ताकि उसके विरुद्ध हो रही जांच प्रभावित हो और अधिकारी उसके विरुद्ध जांच न करे।

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में ट्रेन से कटकर 2 बच्चों समेत 3 की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं