Missing girls in Ratu: रांची के रातू से दो नाबालिग बहनें लापता, दुकान जाने निकली बच्चियां नहीं लौटीं घर

2 Min Read

Missing girls in Ratu

रांची। इन दिनों आय दिन शहर से बच्चों के लापता होने की खबरों ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है। परिजन अपने बच्चों को घर से बाहर स्कूल भी भेजने से कतरा रहें हैं। उनके मन में यह भय बैठ गया है कि कहीं उनके बच्चे भी बाकि बच्चों की तरह लापता न हो जाये। इसी बीच रांची के रातू थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रातू निवासी सुनील शर्मा की बेटियां संध्या कुमारी (16 वर्ष) और अर्चना कुमारी (12 वर्ष) 8 फरवरी की शाम करीब 5 बजे घर से दुकान जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर दोनों बच्चियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। बेटियों के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस दोनों बच्चियों की तलाश में जुटी

इस संबंध में बच्चियों के पिता सुनील शर्मा ने रातू थाना में आवेदन देकर पुलिस से दोनों बच्चियों की जल्द खोजबीन की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि हर गुजरते घंटे के साथ परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है और किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को संध्या कुमारी और अर्चना कुमारी के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें— 9304325190, 9060740953, 9122072803।

Share This Article
Exit mobile version