JharkhandJharkhand CrimeRanchi drunkards arrest drive: रांची में अड्डेबाजी और शराबियों पर पुलिस की सख्ती, 183 धराये

Ranchi drunkards arrest drive: रांची में अड्डेबाजी और शराबियों पर पुलिस की सख्ती, 183 धराये

Ranchi drunkards arrest drive:

रांची। रांची पुलिस ने शहर में राते में अड्डेबाजी और इधर-उधर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्ती की है। बुधवार की देर रात पुलिस ने अभियान चला कर 183 अड्डेबाज और शराबियों को धर दबोचा। यह अभियान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत 75 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई और 183 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। रातभर चली इस कार्रवाई में अरगोड़ा, बरियातू, नामकुम, कांके, बिरला मैदान, विद्यानगर, नरकोपी, लालपुर, हरमू सहित शहर के करीब 70 से अधिक इलाकों में छापेमारी हुई। पुलिस ने कई जगहों पर सड़कों पर शराब पीते और समूह बनाकर अड्डेबाजी कर रहे लोगों को पकड़ा। कई युवकों को मौके से खदेड़कर हटाया गया, जबकि कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

पुलिस ने दी चेतावनीः

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक शराब के नशे में पाए गए लोगों को थानों में रखा गया है। उनका मेडिकल करवाया जाएगा और बांड भरवाने के बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अगली बार अड्डेबाजी या सड़क पर शराब पीते पकड़ जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा।

थानेदारों को रात में गश्ती का निर्देशः

एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि शहर में अड्डेबाजी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थानेदारों को रोजाना रात में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। एसएसपी ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास हो रही अड्डेबाजी की सूचना पुलिस को दें, क्योंकि ऐसे स्थान अक्सर अपराध, नशा और अवैध गतिविधियों के केंद्र बन जाते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles