Ranchi drug mafia leader: नोटो के बिस्तर पर सोती है रांची की ये ड्रग्स क्वीन

4 Min Read

Ranchi drug mafia leader

रांची। फूलों के बिस्तर पर सोनेवाली रानियों की कई कहानियां हमने सुनी हैं। पर नोटो के बिस्तर पर सोनेवाली रांची की इस रानी की कहानी सुन कर आप चौंक जायेंगे। दरअसल, नोटों के बिस्तर पर सोनेवाली रांची की रानी ड्रग्स क्वीन है। यह रानी जिसका नाम अनिशा है वह नशे के सौदागरों की रानी है। उसका पति अनिकेत झारखंड का ड्रग्स माफिया है। ड्रग्स क्वीन अनिशा के सुखदेवनगर थाना स्थित घर पर जब पुलिस ने छापेमारी की, तो वह नोटो के बिस्तर पर सोती मिली। उसके बिस्तर में गद्दों के नीचे से छह लाख रुपये से ज्यादा के नोट मिले। यह देख पुलिस हैरान रह गई। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि नोटों के बिस्तर पर सोने से पैसे सुरक्षित रहते हैं, जिससे चैन की नींद आती है। उसकी बातें सुन पुलिस हैरान रह गई।

कौन है अमिशाः

अनिशा का पति अनिकेत नशे का सौदागर है, जो बिहार और यूपी से झारखंड में ड्रग्स की तस्करी करता है। अनिकेत ने 6 माह पहले ही अनिशा से प्रेम विवाह किया था। अनिशा को पहले से इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका होने वाला पति ब्राउन शुगर का बड़ा तस्कर है। शादी के बाद उसे जैसे-जैसे पूरी घटना की जानकारी मिली, परेशान होती गई। हालांकि कुछ दिनों बाद पत्नी भी अपने पति अनिकेत के इस अवैध कारोबार में शामिल हो गई। अनिशा अपने पति के अवैध कारोबार से होने वाली कमाई का हिसाब रखने लगी।

ब्राउन शुगर सप्लाई से आने वाला पूरा पैसा अनिशा ही रखती थी। जब नशीला पदार्थ की खेप रांची मंगानी होती थी, तो पेमेंट भी अनिशा ही करती थी। इतना ही नहीं, गैंग के सदस्यों का हिस्सा भी वही देती थी। यानी कि पूरा गैंग उसकी कंट्रोल में था। उसका रूतबा ऐसा था कि वह कार जिसका नंबर JH3148 CT 0925 से ही ड्रग्स की सप्लाई करने निकलती थी। उसकी कार देखते ही सप्लायर बोलते थे-मैडम आ गईं अब ब्राउन सुगर की कमी नहीं होगी और पैसे निकाल कर तैयार हो जाते थे।

कैसे धरी गई अनिशाः

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली और रातू रोड में छापेमारी कर बीती रात पुलिस ने अनिशा समेत 4 ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों में सरगना अनिकेत कुमार उर्फ सिनु, सोनू कुमार, अमित कुमार सोनी उर्फ अमित और अनिशा कुमारी उर्फ अन्नु शामिल है। अमित सोनी कुम्हार टोली जबकि 3 अन्य आरोपी रातू रोड स्थित अखिल मेमोरियल स्कूल गली के रहने वाले हैं।

गिरोह का सरगना अनिकेत पत्नी अनिशा के साथ मिलकर गैंग चला रहा था। पुलिस पूछताछ में अनिकेत ने बताया कि वह लगभग 8 महीने से बिहार के सासाराम में रहने वाले पिंटू साह व शाहिद से ब्राउन शुगर की खरीदारी कर रांची लाता था और फिर अपनी पत्नी व गिरोह के अन्य सदस्यों की मदद से शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था। उसने बताया कि 8 महीने में वह 40 लाख से ज्यादा का ब्राउन शुगर शहर में सप्लाई कर चुका है।

उसने पुलिस से बचने के लिए विशेष प्लान तैयार कर रखा था। यही वजह है कि सिर्फ अपने पूर्व परिचित को ही ब्राउन शुगर देता था। 200 से ज्यादा उसके परमानेंट ग्राहक हैं, जो उससे ब्राउन शुगर की खरीदारी करते थे। सरगना अनिकेत ने पुलिस के समक्ष कई ग्राहकों के नाम का भी खुलासा किया है जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अनिकेत की कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Share This Article
Exit mobile version