Palamu GST Raid:
पलामू। पलामू में जीएसटी विभाग की टीम ने स्थानीय कारोबारी प्रमोद अग्रवाल के कई ठिकानों पर बुधवार को एक साथ छापेमारी की। टैक्स चोरी और दस्तावेजी अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई से जिले में हलचल मच गई।
सुदना स्थित आवास पर शुरू हुई कार्रवाई
टीम सबसे पहले मेदिनीनगर के सुदना में स्थित अग्रवाल के घर पहुंची, जहां सुबह से लंबी तलाशी चली। अधिकारियों ने वित्तीय लेनदेन और व्यवसाय से जुड़े कई दस्तावेजों की गहन जांच की।
गोदाम और ऑफिस में भी दबिश
छापेमारी सिर्फ आवास तक सीमित नहीं रही। टीम ने बिसफुटा पुल के पास गोदाम और सेवा सदन स्थित ऑफिस में भी दस्तक दी। यहां स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग पैटर्न और टैक्स भुगतान से जुड़े कागजातों की जांच की गई।
कर्मचारियों से पूछताछ जारी
सूत्रों के अनुसार, टीम ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से प्रारंभिक पूछताछ भी की है। हालांकि अब तक विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है कि कार्रवाई में क्या मिला।







