Liqour scheme in palamu
पलामू। होली से पहले उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाटन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। टीम ने बसदह गांव के एक मकान में छापेमारी कर कुल 4233.36 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई जा रही है।
छापेमारी के दौरान संतन भुइंया नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही रामाशीष भुइंया, पंडुल सिंह, दादा सिंह और उमा सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सुजीत कुमार ने बताया
उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि बसदह स्थित एक पक्के मकान में विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब जमा कर रखी गई है।
छापेमारी में अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद
छापेमारी में अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई, जिनमें रॉयल मेनशन गोल्ड, इंपीरियल ब्लू, ब्लैक डॉग और मैकडॉवेल नंबर वन जैसी विदेशी शराब शामिल है। बरामद शराब को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ पाटन थाना पुलिस और सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। अधिकारियों का कहना है कि होली के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से नजर रखी जा रही है।







