JharkhandLiquor scam: ACB ने फिर से जमशेदपुर के डीसी को बुलाया

Liquor scam: ACB ने फिर से जमशेदपुर के डीसी को बुलाया

Liquor scam:

रांची। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जमशेदपुर के डीसी से फिर पूछताछ करेगी। इसे लेकर जांच एजेंसी ने जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी को फिर से समन जारी किया है। ACB ने उन्हें शुक्रवार को उपस्थित होने का समन भेजा है। बता दें कि ACB कर्ण सत्यार्थी से इससे पहले दो बार पूछताछ कर चुकी है, लेकिन जांच एजेंसी को अभी भी कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। इसलिए उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
ACB ने स्पष्ट किया है कि करन सत्यार्थी को इस मामले में गवाह के रूप में नहीं, बल्कि आरोपी के तौर पर तलब किया गया है।

फर्जी बैंक गारंटी का मामलाः

जांच में ACB को पता चला है कि जब कर्ण सत्यार्थी उत्पाद विभाग के आयुक्त थे, तब विजन और मार्शन नाम की दो कंपनियों में से एक की बैंक गारंटी फर्जी थी। बैंक प्रबंधक ने ACB को बताया कि जिस बैंक गारंटी का उपयोग किया गया, वह न तो बैंक द्वारा जारी की गई थी और न ही उस पर इस्तेमाल किए गए लेटरहेड या हस्ताक्षर बैंक से संबंधित थे। इसके बावजूद, विभागीय स्तर पर इन प्लेसमेंट एजेंसियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

38.44 करोड़ का घोटाला, कई अधिकारियों पर FIR…

झारखंड शराब घोटाले में ACB ने तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे की हुई थी। ACB के अनुसार, दो प्लेसमेंट एजेंसियों की फर्जी बैंक गारंटी की अधिकारियों ने जांच तक नहीं की, जिसके कारण 38.44 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला हुआ।

दो कंपनियों पर बड़ी देनदारीः

नियमानुसार रिकवरी नहीं होने के कारण दो कंपनियों पर बड़ी देनदारी बनी हुई है। विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पर 12 करोड़ 98 लाख 18 हजार 405 रुपये और मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 25 करोड़ 46 लाख 66 हजार 313 रुपये की बकाया राशि दर्ज की गई है। ये दोनों देनदारियां मार्च 2025 तक की बताई गई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 17 दिसम्बर 2025, बुधवार l

Vedic Almanac दिनांक - 17 दिसम्बर 2025दिन - बुधवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - हेमंत ॠतुमास - पौषपक्ष - कृष्णतिथि - त्रयोदशी 18...

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles