Land Scam:
रांची। हजारीबाग के वन भूमि खरीद-बिक्री और नियम विरुद्ध म्यूटेशन मामले में प्रमुख आरोपी विनय सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कांड संख्या 11/2025 में दायर उनकी जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया। मामले की सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हुई।
यह विवाद आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग उपायुक्त रहते हुए वन भूमि के ट्रांसफर और कब्जे से जुड़ा है। आरोप है कि विवादित प्लॉट पर विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह का कब्जा है, जहां वर्तमान में नेक्सजेन शोरूम संचालित हो रहा है। इस प्रकरण की जांच एसीबी कर रही है, और इसी मामले में विनय चौबे से भी पूछताछ की जा चुकी है

