Ganja business busted in Jamshedpur: जमशेदपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री और गांजा कारोबार का भंडाफोड़, चार आरोपी नामजद

2 Min Read

Ganja business busted in Jamshedpur:

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण और गांजा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। यह मामला सोनारी थाना में पदस्थापित धनंजय कुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके से पिस्टल, जिंदा गोली, हथियार बनाने के औजार, गांजा, नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में समीर सरदार, लखिन्द्र सरदार, विजय सरदार, विशाल सरदार और एक अज्ञात व्यक्ति का नाम शामिल है। सभी आरोपी टिलु सरदार के पुत्र बताए जा रहे हैं।

छापेमारी की जानकारी:

पुलिस ने यह छापेमारी शाम 4:30 बजे से 6:50 बजे तक की। इस दौरान पुलिस को 7.65 एमएम की जिंदा गोली, एक देशी पिस्टल, हथियार बनाने के औजार, 1400 ग्राम गांजा, 2,41,600 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद हुए।

आरोप और कानूनी कार्रवाई:

पुलिस ने आरोपियों पर आयुध अधिनियम 1959 और एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस का छापेमारी अभियान जारी है। पुलिस ने यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और क्षेत्र की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए की है।

इसे भी पढ़ें

Money dispute: पैसों के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश


Share This Article
Exit mobile version