Gangster Fahim Khan:
जमशेदपुर। गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म से मशहूर हुए गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत बिगड़ गई है। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फहीम अभी घाघीडीह केंद्रीय कारा से में बंद है। जहां से उसे कड़ी सुरक्षा के बीच एमजीएम अस्पताल लाया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजने का फैसला लिया।
अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ीः
फहीम खान के अस्पताल पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल को अस्पताल परिसर में तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
इसे भी पढ़ें
धनबाद में फिर गैंगवार, प्रिंस बोला-फहीम की नस्ल खत्म कर दूंगा







