Illegal coal caught: हजारीबाग में वन विभाग की कार्रवाई, पकड़ा अवैध कोयला लदा ट्रक

1 Min Read

Illegal coal caught:

हजारीबाग। हजारीबाग जिले में अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग को सफलता मिली है। शनिवार सुबह चौपारण में वन विभाग की टीम ने एनएच-2पर एक ट्रक को जब्त कर लिया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध कोयला लोड था।

वन विभाग को गुप्त जानकारी मिली थी कि अवैध कोयले की एक बड़ी खेप चौपारण के रास्ते से ले जायी जा रही है। इसी सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने सुबह लगभग 4 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी निगरानी बढ़ा दी। चेकिंग के दौरान, टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली, तो मामले का खुलासा हुआ।

तलाशी के दौरान, ट्रक पर अवैध रूप से लोड कोयला पाया गया, जिसके संबंध में चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. ट्रक को तुरंत जब्त कर लिया गया और चालक को हिरासत में ले लिया गया. विभाग के अधिकारी फिलहाल चालक से पूछताछ कर रहे हैं ताकि इस अवैध तस्करी गिरोह के सरगना और अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके.

इसे भी पढ़ें

25 टन अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं