Gang war in Ranchi:
रांची। राजधानी रांची में फिर से गैंगवार देखने को मिला है। डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसाई कॉलोनी स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट में जबरदस्त फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग अमन साहू गैंग और कोयलांचल शांति सेना के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर की गई है। उक्त अपार्टमेंट में अमन साहू गैंग का एक गुर्गा रहता है, उसी को निशाना बनाकर फायरिंग की गई है।
इलाके में दहशतः
जानकारी के अनुसार, आकाश राय अमन साहू गैंग के साथ जुड़ा रहा है। इस घटना ने अपार्टमेंट और पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी कोयलांचल शांति सेना संगठन ने ली है।
दोनों गुटों में वर्चस्व की लड़ाईः
माना जा रहा है कि रंगदारी और कोयला कारोबार पर कब्जे को लेकर दोनों गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। लंबे समय से चल रहा यह विवाद अब अब हिंसक रूप ले चुका है।
इसे भी पढ़ें
समस्तीपुर में फायरिंग से हड़कंप, अपराधियों ने एक को सिर में और बच्चे को सीने में मारी गोली








