JSSC-CGL पेपर लीकः वित्त विभाग के अफसर संतोष मस्ताना गिरफ्तार

2 Min Read

JSSC-CGL paper leak:

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में CID ने वित्त विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी संतोष मस्ताना को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से जांच में नया मोड़ आ सकता है। बता दें कि JSSC-CGL परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक और अभ्यर्थियों से धोखाधड़ी कर रकम वसूलने के आरोपों की जांच CID कर रही है।

संतोष मस्ताना पर ये है आरोपः

जाकारी के अनुसार, संतोष मस्ताना पर पेपर लीक और पैसे की लेन-देन में मिलीभगत का आरोप है। हालांकि, CID ने अभी तक उनके खिलाफ दर्ज सटीक आरोपों और गिरफ्तारी के विस्तृत कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

अब तक हुई गिरफ्तारियाः

CID ने इस केस में कई अहम गिरफ्तारियां की हैं, जिनमें पुलिसकर्मी, इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के जवान और गिरोह के सरगना शामिल हैं। जांच के दौरान खुलासा हुआ था कि कुछ आरोपियों ने उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर भारी रकम वसूली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने फिलहाल परीक्षा के अंतिम परिणाम पर रोक लगा रखी है। CID की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

UKSSSC paper leak case: सीबीआई ने संभाली जांच, एक केंद्र से तीन पन्ने हुए थे लीक


Share This Article
Exit mobile version