ED seizure Ankit Raj:
रांची। ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अंकित की करीब 4 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इसमें 1.01 करोड़ रुपये का मकान और 13.24 एकड़ जमीन भी शामिल हैं। यह कार्रवाई बालू के अवैध कारोबार से हुई अवैध कमाई के जरिए संपत्ति अर्जित करने के मामले में की गई है।
ईडी की जांच रिपोर्ट में खुलासाः
ईडी की जांच में सामने आया है कि अंकित राज ने हजारीबाग जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध कमाई से कृषि योग्य और आवासीय जमीन खरीदी। वर्ष 2021 में उन्होंने मौजा केंटोनमेंट में आठ डिसमिल जमीन 75 लाख रुपये में खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री सेल डीड नंबर 9106/2021 के तहत की गई थी। इसके बाद उसी जमीन पर उन्होंने 26 लाख की लागत से पक्का मकान बनवाया। इस मकान और जमीन की कुल घोषित कीमत 1.01 करोड़ है।
2.85 करोड़ की जमीन खरीद का खुलासाः
ईडी की जांच के अनुसार अंकित राज ने अवैध रूप से अर्जित धन से हजारीबाग जिले के विभिन्न गांवों और मौजों में कुल 13.24 एकड़ जमीन खरीदी, जिसकी कुल लागत करीब 2.85 करोड़ आंकी गई है। इनमें से कई जमीनें नकद भुगतान से खरीदी गईं, जबकि कुछ संपत्तियां बैंक में अवैध कमाई को जमा कर उसे वैध दिखाकर बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से खरीदी गईं। यह स्पष्ट रूप से मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। जमीनों के साथ दो एफडी भी जब्त। ईडी ने अंकित राज की संपत्तियों के साथ-साथ उनकी दो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को भी जब्त किया है।
जब्त की गई संपत्तियों का विस्तृत विवरण:
मौजा (गांव) जमीन का प्रकार व माप
जोरदाग 53.5 डिसमिल
सदमपुर 89.16 डिसमिल
बहोरनपुर 73 डिसमिल
सदमपुर 16 डिसमिल
बहोरनपुर (आवासीय) 33 डिसमिल
सदमपुर 27.5 डिसमिल
बहोरनपुर (कृषि) 1.13 एकड़
भादीखाप (आवासीय) 44.75 डिसमिल
बहोरनपुर (कृषि) 1.23 एकड़
सदमपुर 41.25 डिसमिल
बाभनबी (आवासीय) 11.65 डिसमिल
सदमपुर 31 डिसमिल
सदमपुर 75 डिसमिल
जोरदाग 52.5 डिसमिल
सदमपुर 8.76 डिसमिल
नवादा (आवासीय) 14 डिसमिल
बहोरनपुर (कृषि योग्य) 80 डिसमिल
सदमपुर 16.50 डिसमिल
सदमपुर 16 डिसमिल
सिरकी 4 डिसमिल
सदमपुर (कृषि योग्य) 2.07 एकड़
केंटोनमेंट 8 डिसमिल
नया खाप 9.31 डिसमिल
केरेडारी 42 डिसमिल
नया खाप 20.69 डिसमिल
केरेडारी 36 डिसमिल
हुपाड़ (आवासीय) 14 डिसमिल
सदमपुर 63 डिसमिल
इसे भी पढ़ें
MLA Amba Prasad: ईडी ने डीएमओ से लिए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े दस्तावेज







