Land scam:
रांची। जमीन घोटाले की जांच कर रही ED की टीम ने मंगलवार सुबह रांची में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। इस बार ईडी ने कांके, सुखदेव नगर (रातू रोड) और कडरू में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की है।
ईडी ने कांके में विवादित जमीनों का सत्यापन किया थाः
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच के सिलसिले में की जा रही है। इससे पहले 10 जुलाई 2024 को भी ईडी की टीम ने कांके इलाके की विवादित जमीनों का सत्यापन किया था। उस दौरान टीम ने चामा मौजा में सीएनटी और सरकारी जमीनों से जुड़े दस्तावेज खंगाले थे।
स्थानीय लोगों से ली थी जानकारीः
ईडी ने न सिर्फ दस्तावेजों की जांच की थी, बल्कि स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके बयान भी दर्ज किए थे। अब एक बार फिर जमीन घोटाले की परतें खोलने के लिए ईडी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
इसे भी पढ़ें
Bokaro Land Scam: CID कोर्ट से शैलेश सिंह के खिलाफ वारंट जारी








