ED raid Ranchi: खतरनाक कफ सीरप कारोबार के खिलाफ ED की रेड, रांची समेत यूपी-गुजरात के 25 ठिकानों पर दबिश

2 Min Read

ED raid Ranchi

रांची। खतरनाक और प्रतिबंधित कफ सीरप के कारोबार के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने शुक्रवार की सुबह रांची समेत गुजरात और यूपी के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। ईडी जानलेवा कफ सीरप की अवैध खरीद-बिक्री के मामले की जांच कर रही है।

रांची में शैली ट्रेडर्स ईडी के राडार परः

सुबह करीब सात बजे शुरू हुई इस छापेमारी में झारखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात में कुल 25 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई है। झारखंड में इस सीरप के कारोबार से जुड़े रांची स्थित शैली ट्रेडर्स भी ईडी की राडार पर है। जानकारी के अनुसार, यह जानलेवा कफ सीरप झारखंड में मुख्य रूप से शैली ट्रेडर्स के माध्यम से बेचा जाता था। ईडी लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर, अहमदाबाद और रांची के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। कार्रवाई के दायरे में इस कारोबार से जुड़े कई व्यापारी और सीए विष्णु अग्रवाल भी शामिल हैं।

यहां भी हो रही छापेमारीः

ईडी की टीम झारखंड के व्यापारी शुभम जयसवाल के तुपुदाना स्थित गोदाम और उसके आवास की भी तलाशी ले रही है। बताया जा रहा है कि रांची के शैली ट्रेडर्स के जरिए इस जानलेवा कफ सीरप का सालाना कारोबार 5 करोड़ रुपये से अधिक का था। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस खतरनाक कफ सीरप की आपूर्ति श्रृंखला किन राज्यों में फैली है और इसके वित्तीय लेनदेन कैसे संचालित किए जा रहे थे।

Share This Article