Double murder in Latehar: लातेहार में डबल मर्डर, पति ने पत्नी और बेटे को मार डाला

2 Min Read

Double murder in Latehar:

लातेहार। लातेहार जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। छिपादोहर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक तीन साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मोहनलाल उरांव फरार हो गया। पुलिस उसे ढूंढ रही है। मृतकों की पहचान सोनामणि देवी (30) और उसके तीन वर्षीय बेटे सूरज उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहनलाल उरांव का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा।

बड़े बेटे पर भी किया हमलाः

आरोपी ने अपने पांच वर्षीय बड़े बेटे सागर उरांव पर भी हमला किया, लेकिन बच्चे के मासूम शब्दों ने उसकी जान बचा ली। सागर ने रोते हुए अपने पिता से कहा, स्कूल में मास्टर साहब बताते हैं कि बच्चों को नहीं मारना चाहिए, मुझे मत मारो। यह सुनकर आरोपी उसे वहां छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

5 साल से रह रहे थे साथ, 1 साल पहले की शादीः

मोहनलाल और सोनामणि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। 5 साल पहले से ही दोनों एक साथ रहते आ रहे थे। एक साल पहले दोनों ने शादी की थी।

शादी के बाद से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

इसे भी पढ़ें

Double murder in Giridih:गिरिडीह में डबल मर्डर, पति ने पत्नी की चाकू मार कर हत्या की, गुस्साए परिजनों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं