DAV Public School student missing
जमशेदपुर। Jamshedpur के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी डीएवी पब्लिक स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार, छात्रा 11 फरवरी को अपने परिवार के साथ भुइयांडीह में आयोजित एक पार्टी में शामिल होने गई थी। पार्टी समाप्त होने के बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सुबह करीब 5 बजे परिजनों को उसके गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने मामले की शिकायत सोनारी थाना और सीतारामडेरा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पार्टी स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वहीं परिजन लगातार बच्ची की सकुशल बरामदगी की अपील कर रहे हैं।







