रांची में साइबर ठगों की नई चाल, चार लोगों से उड़ा लिए 13.58 लाख रुपये [Cyber ​​thugs use new tactics in Ranchi, stole Rs 13.58 lakh from four people]

3 Min Read

Cyber ​​thugs use new tactics

रांची। साइबर ठगों ने रांची में चार अलग-अलग लोगों से मिलकर 13.58 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने ओटीपी, पार्सल, ट्रेडिंग और क्रेडिट कार्ड फ्रॉड जैसे कई तरीके अपनाकर इन अपराधों को अंजाम दिया। पीड़ितों में से कई ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ठगी के तरीके:

Cyber ​​thugs use new tactics

बिना ओटीपी बताए खाते से 7.39 लाख की ठगी

Cyber ​​thugs use new tactics

इटकी के रहने वाले शिव पीटर बाखला का मामला सबसे चौंकाने वाला है। बाखला ने बताया कि उन्हें एक कॉल आई, जिसमें ठग ने ओटीपी पूछा। उन्होंने ओटीपी नहीं दिया और फोन काट दिया, फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। लेकिन जब वे बैंक गए, तो पाया कि उनके खाते से 7.39 लाख रुपये की निकासी हो चुकी थी।

पार्सल की स्थिति जानने पर 1.72 लाख रुपये गायब

Cyber ​​thugs use new tactics

चुटिया के संजय कुमार ने अपने बेटे से भेजे गए पार्सल की स्थिति जानने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर ढूंढा। इसके बाद उन्हें एक कॉल आया, जिसमें ठग ने खुद को गाजियाबाद पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी बताया और 2 रुपये भेजने को कहा। लिंक डाउनलोड करते ही उनके खाते से 1.72 लाख रुपये गायब हो गए।

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 2.9 लाख रुपये की ठगी

Cyber ​​thugs use new tactics

डोरंडा के श्रेयाज टोप्पो को ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगों ने 2.9 लाख रुपये का चूना लगा दिया। ठगों ने उन्हें भारी मुनाफे का लालच दिया और एक खाता में निवेश करने को कहा। धीरे-धीरे श्रेयाज ने पैसे निवेश किए, लेकिन न तो उन्हें लाभ मिला और न ही मूल राशि वापस मिली।

क्रेडिट कार्ड से 1.57 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Cyber ​​thugs use new tactics

हेहल के गौरव कुमार के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने 1.57 लाख रुपये की निकासी कर दी। गौरव का कहना था कि उन्होंने न तो कोई ओटीपी साझा किया और न ही कोई लिंक खोला, फिर भी उनके कार्ड से भुगतान कर दिया गया।

पुलिस की चेतावनी

Cyber ​​thugs use new tactics

साइबर थाना पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें। खासकर गूगल से प्राप्त किसी भी नंबर पर सावधानी बरतें। बैंकिंग ट्रांजेक्शन, पार्सल क्वेरी या निवेश से संबंधित कार्य केवल आधिकारिक वेबसाइट्स या ऐप्स के माध्यम से ही करें।

इसे भी पढ़ें

Cyber thugs: झारखंड में साइबर ठगों की बड़ी साजिश नाकाम, 15,000 म्यूल अकाउंट का भंडाफोड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं