Mayank Singh: कुख्यात मयंक को रिमांड पर लेगी बिहार पुलिस

Anjali Kumari
2 Min Read

Mayank Singh:

रांची। अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद झारखंड लाए गए हथियार सप्लायर मयंक सिंह उर्फ सुनील सिंह मीणा को बिहार की गोपालगंज पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। उस पर अजरबैजान में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों के संचालन का आरोप है। झारखंड एटीएस शनिवार को विदेश मंत्रालय की पहल पर अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद उसे रांची लाई है। मूल रूप से वह राजस्थान का रहने वाला है। जल्द ही गोपालगंज पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले सकती है।

यह है मामलाः

पिछले साल लॉरेंस गैंग के तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद मयंक सिंह का नाम आया था, जिसके बाद गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने में उसपर केस दर्ज हुआ था। मयंक सिंह पर विदेशी हथियारों की तस्करी का गंभीर आरोप है।

हथियार सप्लायरों का मास्टर माइंड है मयंकः

गोपालगंज के तत्कालीन एसपी स्वर्ण प्रभात ने उस पर इनाम घोषित किया था। पुलिस का मानना है कि बिहार और यूपी की सीमा पर सक्रिय हथियार सप्लाई नेटवर्क का मास्टरमाइंड वही है। पिछले साल 22 अप्रैल 2024 को कुचायकोट थाना पुलिस ने लॉरेंस गैंग से जुड़़े तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से तीन ग्लो पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई थी। पूछताछ में बदमाशों ने मयंक सिंह का नाम उजागर किया था, जिसके बाद से वह पुलिस की वांछित सूची में शामिल हो गया था।

इसे भी पढ़ें

Mayank Singh: अपराधी मयंक सिंह को लेकर अज़रबैजान से कल रांची पहुंचेगी ATS की टीम


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं