Jharkhand Conversion: झारखंडः धमकी देकर कराया जा रहा धर्मांतरण, एसपी ने दिया जांच का आदेश [Jharkhand: Conversion is being done through threats, SP ordered investigation]

2 Min Read

Jharkhand Conversion:

चाईबासा। झारखंड में अब जबरना धमकी देकर भी धर्मांतरण कराया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में प्रकाश में आया है। यहां एक परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। धर्मांतरण के लिए परिवार को धमकी दी जा रही है। मामला महतो टोला का है।

Jharkhand Conversion:

यहां रहने वाले एक परिवार से कहा जा रहा है कि वह अपना धर्म बदल ले।
पुलिस मुख्यालय को इसकी जानकारी मिली, तो उसने एक रिपोर्ट तैयार की है। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने एसपी आशुतोष शेखर को अपनी रिपोर्ट भी भेज दी है। कहा है कि पूरे मामले की वह जांच करके पुलिस मुख्यालय को सूचित करें।

Jharkhand Conversion: बेटे का करा चुके हैं धर्मांतरणः

पुलिस मुख्यालय को सूचना मिली है कि एक परिवार में पति-पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर अपना धर्म बदलकर दूसरा धर्म अपनाने के लिए दबाव दिया जा रहा है। परिवार का कहना है कि बेटे का धर्मांतरण करा दिया गया है। अब परिवार के अन्य सदस्यों को भी धर्म बदलने के लिए धमकी दी जा रही है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे अपने पूर्वजों के ही धर्म में रहना चाहते हैं। बावजूद इसके कुछ लोग लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Hindu Population Crisis: झारखंड में हिंदू जनसंख्या पर संकट, वीएचपी ने विदेशी घुसपैठ और मिशनरी धर्मांतरण पर जताई चिंता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं