सीएम हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश [Jharkhand Congress President Keshav Mahato Kamlesh met CM Hemant Soren]

1 Min Read

रांची। झारखंड कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

ये मुलाकात सीएम हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। बता दें कि हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी इस औपचारिक मुलाकात में मौजूद थी।

केशव महतो कमलेश के साथ झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री इरफान अंसारी और झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य उपस्थित रहे।

जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस को कुर्मी और आदिवासी कार्ड पर भरोसा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं