झारखंड कांग्रेस का चुनावी अभियान शुरू [Jharkhand Congress election campaign begins]

1 Min Read


33 सीटों पर चलेगा अभियान

रांची। 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक झारखंड कांग्रेस प्रथम चरण का चुनावी अभियान शुरू हो गया है। पहले चरण में यह अभियान उन 33 विधानसभा सीटों पर शुरू होगा, जहां जहां 2019 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उम्मीदवार खड़े किए थे।

ये करेंगे अभियान का नेतृत्वः

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू के नेतृत्व में बनीं टीम दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में बनीं दो अलग-अलग टीम उत्तरी छोटानागपुर में, लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के नेतृत्व में बनी टीम रांची में, केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में बनी टीम कोल्हान में और विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव पलामू में चुनावी अभियान का नेतृत्व करेंगे।

इसे भी पढ़ें

घोषणा पत्र की तैयारी में जुटी झारखंड कांग्रेस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं