Jharkhand cold death: झारखंड में जानलेवा हुई ठंड: पति-पत्नी की गई जान

Anjali Kumari
2 Min Read

Jharkhand cold death:

चाईबासा। झारखंड में ठंड अब जानलेवा हो चली है। चक्रधपुर में कड़ाके की ठंड ने एक खानाबदोश दंपति की जान ले ली। रेलवे स्टेशन के पास प्लास्टिक टांगकर रहने वाले इस जोड़े की मौत ने स्थानीय प्रशासन को झकझोर दिया है। जबकि राज्य सरकार ने पहले ही जिलों को अलाव की व्यवस्था करने का आदेश दे रखा है।

पहले पत्नी फिर पति की मौतः

जानकारी के मुताबिक, दंपति कई दिनों से खुले आसमान के नीचे प्लास्टिक के सहारे रात गुज़ार रहा था। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज़ सर्दी से बचने के लिए उनके पास कोई गर्म कपड़ा या आग का इंतज़ाम नहीं था। इसी कारण पहले पत्नी बीमार पड़ी और उसकी मौत हो गई। दुखद बात यह है कि पत्नी की मौत के अगले ही दिन उसके पति की भी ठंड से मौत हो गई। वह उसी प्लास्टिक के नीचे रात गुजार रहा था, जहां दंपति पिछले कई दिनों से रह रहा था।

अलाव की व्यवस्था नहीः

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड बढ़ने के बाद भी गरीबों के लिए न अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। वार्ड पार्षद सोमनाथ रजक ने कहा, तेजी से ठंड बढ़ रही है और गरीबों को इससे सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रशासन को तुरंत ध्यान देना चाहिए, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं।

Share This Article