नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, इंडिया गठबंधन ने किया बहिष्कार [Jharkhand CM Hemant Soren did not attend NITI Aayog meeting, India alliance boycotted]

1 Min Read

रांची। नीति आयोग की बैठक शनिवार को दिल्ली में हो रही है। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल नहीं हुए।

दरअसल इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्रियों ने इस बैठक का बहिष्कार किया है। हालांकि इंडिया गठबंधन के ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक में हिस्सा ले रहीं हैं।

बैठक में शामिल होने को लेकर संशय था बरकरार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बैठक में शामिल होने को लेकर संशय बरकरार था।

सीएमओ का इस मामले में कहना था कि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि वह बैठक में हिस्सा लेंगे या नहीं। लेकिन शनिवार सुबह जब वह बैठक में नहीं पहुंचे तो ये स्पष्ट हो गया कि वह बैठक में शामिल नहीं हों रहे हैं।

हालांकि सीएम ने पिछले दिनों अपने दिल्ली दौरे के दौरान कहा था कि नीति आयोग की बैठक में वह जाएंगे और झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये की मांग करेंगे। इंडी गठबंधन ने बैठक का बहिष्कार किया है।

इसे भी पढ़ें

नीति आयोग की बैठक आज, I.N.D.I.A. करेगा बहिष्कार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं