Hazaribagh Civil Court:
हजारीबाग। झारखंड के चीफ जस्टिस तारलोक सिंह चौहान गुरुवार को निजी दौरे पर हजारीबाग पहुंचे। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर हजारीबाग परिसदन भवन में उनका स्वागत किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य न्यायाधीश का अभिवादन किया और शिष्टाचार भेंट की।
अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश हजारीबाग सिविल कोर्ट भवन एवं परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने भवन की संरचना, अधिवक्ताओं के कक्ष, न्यायालय कक्षों और समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद न्यायिक पदाधिकारियों से बातचीत की और वहां की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
न्यायिक ढांचे में सुधार की उम्मीदः
मुख्य न्यायाधीश के दौरे को लेकर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और जिला प्रशासन में काफी उत्साह देखा गया। वहीं उनके आगमन को लेकर लोगों का कहना है कि उनके आने से जिले के न्यायिक ढांचे में सुधार की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।
इसे भी पढ़ें








