झारखंड कैबिनेट का समय फिर बदला, आचार संहिता से पहले कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

1 Min Read

रांची। आज होने वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक का समय एक बार फिर बदल दिया गया है। अब यह बैठक शनिवार को दोपहर 12 से होगी।

पहले यह बैठक सुबह 10 बजे से निर्धारित थी। परंतु बीते शुक्रवार को इसका समय बदल कर दोपहर बाद दो बजे से कर दिया गया।

परंतु अब यह बैठक दोपहर 12 बजे से होगी। बताया जा रहा है कि आदर्श आचार संहिता चुनाव को देखते हुए अंतिम समय में बैठक के टाइम में बदलाव किया गया है।

राज्य सरकार आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले की बड़े एजेंडों पर मुहर लगाने जा रही है। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगी।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से यह सूचना दी गई है। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले होने जा रही बैठक में चंपाई सोरेन की सरकार की कैबिनेट में कई बड़े फैसले हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

बीपीएससी पेपरलीकः सरगना समेत 5 धराये, हिरासत में लिये गये छात्र पटना भेजे गये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं