झारखंड मंत्रिमंडल का विस्तार होगा आज, जानिए कांग्रेस ,झामुमो और राजद से कौन लेंगे मंत्री पद की शपथ [Jharkhand cabinet will be expanded today, know who will take oath as minister from Congress, JMM and RJD]

1 Min Read

रांचीझारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन में आज गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। हेमंत सोरेन द्वारा 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिये जाने के बाद 4 दिसंबर को हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के कार्यक्रम की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गयी थी।

राजभवन की ओर से जारी सूचना में बताया गया था कि 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा।

खबर है कि कांग्रेस से नेहा शिल्पी, राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी, झामुमो से चमरा लिंडा, सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र महतो, दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन और राजद से संजय यादव मंत्री पद की शपथ लेंग।

इसे भी पढ़ें

झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, हेमंत सोरेन सरकार लेगी कई अहम फैसले

Share This Article
Exit mobile version