रांची। गुरुवार 29 फरवरी की शाम विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी।
यह बैठक रांची के प्रोजेक्ट भवन में शाम 4 बजे से होगी। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आज की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं।
फिलहाल विधानसभा का बजट सत्र भी चल रहा है। राज्य सरकार ने साल 2024-25 के लिए बजट पेश किया है। इनमें से कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
इससे पहले 23 फरवरी को झारखंड कैबिनेट बैठक हुई थी। चंपाई सोरेन सरकार में अब तक दो कैबिनेट की बैठक हो चुकी है और आज होने वाली बैठक तीसरी होगी।
इसे भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव: संभावित प्रत्याशियों की सूची लेकर दिल्ली गये BJP नेता

