19 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक [Jharkhand cabinet meeting will be held on June 19]

1 Min Read

3 माह बाद होने जा रही मंत्रिपरिषद की बैठक

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 19 जून को झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन करेंगे।

इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 19 जून को अपराह्न 4 बजे से होगी।

यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बता दें कि लंबे समय के बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।

राज्य में बीते 15 मार्च को आचार संहिता लगने के बाद से ही कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी है। करीब 3 माह बाद यह बैठक होने जा रही है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड कैबिनेट का समय फिर बदला, आचार संहिता से पहले कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं