11 अगस्त को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

1 Min Read

रांची। झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक 11 अगस्त को होगी। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों को स्वीकृति मिल सकती है। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगी।

राज्य में कई महत्वपूर्ण जलापूर्ति योजनाओं की स्वीकृति के साथ सड़क निर्माण की अहम योजनाओं की भी मंजूरी मिलेगी। विभागों की ओर से तैयार प्रस्ताव को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने देने को कहा है।

वहीं मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने बैठक की सूचना जारी कर दी है। यह बैठक शाम चार बजे से होगी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं