झारखंड कैबिनेट की बैठक कल [Jharkhand cabinet meeting tomorrow]

1 Min Read

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 7 अगस्त को रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 7 अगस्त को अपराह्न 4 बजे से होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

कैबिनेट में लिए जाने वाले निर्णय से संबंधित प्रस्ताव व विभागों द्वारा तैयार कर लिए गए हैं। इसे बैठक में रखा जाएगा। उस पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर कैबिनेट लगाएगी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 जुलाई की शाम चार बजे से होगी, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं