Jharkhand cabinet meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Anjali Kumari
1 Min Read

Jharkhand cabinet meeting:

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार 3 नवंबर को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने वाली है। इस बैठक में राज्य के लिए कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। इससे प्रशासनिक और खेल क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

राज्य स्थापना दिवस को लेकर कई प्रस्तावः

जानकारी के मुताबिक, बैठक में राज्य स्थापना दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा अभियंताओं की नियुक्ति और प्रोन्नति से संबंधित नई नियमावली भी कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश की जाएगी। इस नियमावली की खासियत यह है कि राज्य गठन के बाद यह पहली बार होगा, जब अभियंताओं के लिए एक समान सेवा शर्त लागू होगी।

बैठक प्रशासन और खेल विकास के लिहाज से महत्वपूर्णः

बैठक में हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को मिलने वाली जमीन की मुफ्त रजिस्ट्री के प्रस्ताव पर भी आज सहमति बन सकती है। यह बैठक राज्य के प्रशासन और खेल विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इसे भी पढ़े

Jharkhand cabinet meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक 3 नवम्बर को


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं