Jharkhand cabinet: झारखंड में अब सोहराय पर्व की 2 दिन छुट्टी, कैबिनेट में 33 एजेंडों पर लगी मुहर

Juli Gupta
2 Min Read

Jharkhand cabinet:

रांची। झारखंड में अब सोहराय पर्व की 2 दिन की छुट्टी होगी। इन छुट्टियों को 2026 की अवकाश तालिका में शामिल कर लिया गया है। सोमवार को झारखंड कैबिनेट ने इस अवकाश तालिका को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 33 एजेंडों पर मुहर लगी। इन एजेंडों में शिक्षा, सड़क निर्माण, बांध सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण और प्रशासनिक फैसलों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।

कैबिनेट में पारित प्रमुख प्रस्तावः

बालूमाथ में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपये की मंजूरी।
रिम्स के असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रमोशन।
गोड्डा सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी को निलंबित करने का निर्णय।

सड़क निर्माण परियोजनाओं को मिली स्वीकृतिः

गोड्डा में सड़क निर्माण के लिए 127 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।
साहेबगंज में पथ निर्माण हेतु 61 करोड़ की मंजूरी।
डाल्टेनगंज–चैनपुर पथ पर कोयल नदी पर पुल बनाने का निर्णय।
गुमला के बानो पथ के लिए 140 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।

अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावः

वर्ष 2026 के सरकारी अवकाश कैलेंडर को मंजूरी।
बांध सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्य बांध सुरक्षा समिति को स्वीकृति।
गिद्ध प्रजनन के लिए एमओयू पर मोहर।
एजी प्रतिवेदन को कैबिनेट की मंजूरी।
झारखंड सरकार का कहना है कि इन फैसलों से राज्य में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी तथा वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में भी नई पहल को बढ़ावा मिलेगा।

Share This Article