Adivasi Land Dispute
रांची। Adivasi Land Dispute: झारखंड में अब गलत तरीके से आदिवासी जमीन खरीदने वालों की खैर नहीं है। सरकार ऐसे मामलों में बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। सरकार सीएनटी व एसपीटी एक्ट के अधीन की जमीन की अवैध खरीद-बिक्री पर कार्रवाई करेगी। खास तौर पर सादा पट्टा के माध्यम से जमीन का अवैध हस्तांतरण से संबंधित मामलों में कड़ी कार्रवाई की जायेगी। यह बात राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में दी। वह विधायक राजेश कच्छप के सवाल का जवाब रहे थे।
क्या है मामलाः
विधायक राजेश कच्छप ने भू-वापसी सुनिश्चित करने व अन्य समस्याओं के निदान के लिए भू-राजस्व मंत्री को पीठासीन जज बनाते हुए न्यायालय का संचालन राज्य हित में करने की मांग की थी। उन्होंने भू-वापसी से संबंधित मामलों का शीघ्र निदान करने का आग्रह किया। कहा कि सीएनटी एक्ट से जुड़े करीब 1.5 लाख मामले लंबित है। इस पर मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया चल रही है।







