Jharkhand budget session: झारखंड का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक

Anjali Kumari
1 Min Read

Jharkhand budget session

रांची। इस साल झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा। राज्य की कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने बताया कि विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सरकार राज्य का आम बजट पेश करेगी। इससे पहले बजट तैयार करने में आम लोगों का सुझाव लिया जायेगा। इसके लिए सरकार ने पोर्टल और ऐप लांच किया है, जिसके जरिए आम लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ सुझाव देनेवाले को सरकार सम्मानित भी करेगी।

Share This Article