रांची। झारखंड में पुलिस ने धनबाद जिले से 25 लाख की इनामी जया उर्फ चिंता सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। अब इस गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने झारखंड-बिहार बंद बुलाया है।
नक्सलियों की इस बंदी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस ने अपनी गश्ती तेज कर दी है।
नक्सलियों का बंद रात 12 बजे से ही शुरू हो चुका है। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट कर दिया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस गश्त तेज है।
अब तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। रेलवे को खास तौर पर अलर्ट किया गया है। सभी ट्रेनों सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
1 करोड़ ईनामी प्रयाग मांझी की पत्नी है जया
गिरफ्तार जया एक करोड़ के इनामी केंद्रीय कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक की पत्नी है। वह नक्सली संगठन में बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य थी। वह नक्सली संगठन नारी मुक्ति संघ का नेतृत्व कर रही थी।
रेलवे ट्रैक पर भी पेट्रोलिंग तेज
नक्सली बंदी को देखते हुए रेलवे ट्रैक पर भी पेट्रोलिंग तेज किया गया है, ताकि नक्सली ट्रेनों को निशाना न बना पाएं। राज्य की खुफिया एजेंसी भी अलर्ट है।
नक्सल विरोधी अभियान में जुटी झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ व कोबरा बटालियन के जवान भी सतर्क हैं और अभियान को तेज किए हुए हैं।
इसे भी पढ़ें
25 जुलाई को नक्सलियों का बिहार झारखंड बंद, पोस्टरबाजी कर फैलाई दहशत