मुंबई में भी बनेगा झारखंड भवन [Jharkhand Bhavan will also be built in Mumbai]

1 Min Read

सीएम हेमंत सोरेन ने रखी आधारशिला

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 अक्टूबर को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बनने वाले झारखंड भवन की आधारशिला रखी।

सोमवार 14 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुंबई में निर्माण होने वाले झारखंड भवन का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

पूर्वाह्न 11 बजकर 5 मिनट में शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित शिलान्यास समारोह में मंत्री रामेश्वर उरांव एवं मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थित रहे।

दिल्ली में बन चुका है झारखंड भवन

इस तरह देश की राजधानी दिल्ली के बाद मुंबई में भी झारखंड का दूसरा झारखंड भवन होगा। यह भवन मुंबई के सेक्टर 30A, वाशी, नवी मुंबई में बनेगा। मुंबई का झारखंड भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में नए झारखंड भवन का उद्घाटन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं