Jharkhand Administrative Service: झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने सीएम को दी नववर्ष की बधाई

Anjali Kumari
1 Min Read

Jharkhand Administrative Service

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम, महासचिव राहुल कुमार, सदस्य सुनील कुमार एवं रिंकू कुमार ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी अपनी ओर से सभी को नूतन वर्ष की हार्दिक मंगलकामनाएं दी।

Share This Article