Jharkhand Assembly Winter Session: आज पेश होगा 8,000 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट

2 Min Read

Jharkhand Assembly Winter Session:

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज यानी 8 दिसंबर को दूसरा दिन है। आज सोमवार को सरकार के द्वारा अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। सदन की कार्यवाही के दूसरे दिन 2025-26 का यह वित्तीय अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग विभागों ने मिलकर कुल 13,000 करोड़ रुपए बजट की मांग की थी। जिसमें समीक्षा के बाद 8,000 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी राज्य सरकार के द्वारा दी गई है।

योजनाओं को गति देने की कोशिशः

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा यह पेश किया जायेगा। इस बजट से सरकार अपनी प्रमुख योजनाओं को गति देने की कोशिश करेगी। जहां सबसे अधिक प्राथमिकता मंईयां सम्मान योजना को दिया गया है। इसके अलावा कृषि, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और मेडिकल से जुड़े कामों पर भी फोकस किया गया है।

विपक्ष ने सरकार को घेरने की बनाई रणनीतिः

इधर, बीते रविवार को विपक्ष ने बैठक कर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इन पर आज तीखी बहस के आसार हैं। इस दौरान विपक्ष रुकी हुई छात्रवृत्ति, परीक्षा शुल्क और अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस कर सकती है।

11 दिसंबर तक चलेगा सत्रः

5 से 11 दिसंबर तक चलने वाले इस पांच कार्यदिवसीय सत्र के पहले दिन काफी शांतिपूर्ण रहा था। इस दौरान स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने अभिभाषण के साथ कार्यवाही शुरुआत की थी। हालांकि आज तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

Share This Article