संताल परगना 169वें स्थापना दिवस पर झारखंड विस स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने राज्यवासियों को दी बधाई [Jharkhand Assembly Speaker Rabindranath Mahato congratulated the people of the state on the 169th foundation day of Santhal Pargana]

1 Min Read

रांची। संताल परगना के 169 वें स्थापना दिवस पर झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि एक जिले के रूप में गठित संताल परगना को अब प्रमंडल का दर्जा हासिल है।

संताल परगना का गठन एक खास जिले के रूप में 22 दिसंबर 1855 को हुआ था। अमर शहीद सिद्धू-कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में हुए हूल के परिणामस्वरूप इसका गठन हुआ था।

करीब 6 माह से अधिक समय तक चले इस सशस्त्र संघर्ष के बाद 22 दिसंबर 1855 को भागलपुर और बीरभूम जिले के बड़े भू-भाग को संताल परगना जिला घोषित किया था।

देश को वीरों की इस धरती झारखंड ने वीर सिद्धू-कान्हू मुर्मू , चांद-भैरव, बाबा तिलका मांझीफूलो-झानो समेत कई क्रांतिकारी दिए। आप सभी को पुन: इस विशेष दिन की शुभकामनाएं और जोहार।

इसे भी पढ़ें

साहिबगंज में बोले बाउरी-हेमंत और आलमगीर के कारण बदनाम हुआ संताल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं