रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा जारी है। भाजपा विधायक वेल में जाकर हंगामा कर रहे हैं। इस हंगामे के कारण स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही 12.30 तक स्थगित कर दी है।
इससे पहले भानु प्रताप शाही ने राज्य में नियुक्तियां नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि नियोजन नीति नहीं होने के कारण परीक्षाएं रद्द हो रही है। युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है।
उधर, विधायक प्रदीप यादव ने लोकसभा और राज्यसभा से सांसदों को निलंबित करने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव लाना चाहिए। उनकी बात पर भाजपा विधायक भड़क गये और हंगामा करने लगे।
फिर हंगामा करते-करते भाजपा विधायक वेल में पहुंच गये। जब वे स्पीकार बात नहीं माने और अपनी सीट पर नहीं लौटे, तब स्पीकर ने दोपहर 12.30 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया।






