Jharkhand Assembly Winter Session:
रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन हंगामेदार रहा। भाजपा विधायकों ने विधानसभा भवन के बाहर धान खरीद, छात्रवृत्ति में हो रही देरी और परीक्षा शुल्क वृद्धि जैसे मुद्दों को उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
राज्य सरकार पर बोला हमलाः
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार छात्रों और किसानों दोनों के भरोसे पर खरी नहीं उतरी। उनके अनुसार दो वर्षों से छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण कई विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हुए हैं, जिनमें अधिकांश पिछड़े वर्ग के बच्चे शामिल हैं।
किसानों को भी छला गयाः
किसानों के मामले में उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले किए गए वादे जमीन पर नजर नहीं आ रहे। धान खरीद कीमत 3200 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की बात कही गई थी, लेकिन किसानों को न कीमत मिली और न समय पर समर्थन।
नीरा यादव ने भी लगाये आरोपः
भाजपा विधायक नीरा यादव ने भी सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए और कहा कि विद्यार्थी और किसान दोनों अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं।











