Jharkhand Assembly Winter Session:
रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंत्री सुदीव्य सोनू ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार अपने हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि केंद्र की ओर से लंबित 1.36 लाख करोड़ रुपये और प्रधानमंत्री आवास योजना की अगली किस्त पर भाजपा कब जवाब देगी।
अनुपूरक बजट से विकास को गति मिलेगीः
मंत्री ने बताया कि सदन में अनुपूरक बजट लाकर विकास को गति देने की तैयारी है।







