झारखंड विस चुनावः फेज-2 में 148 दागी, एक रेप का आरोपी [Jharkhand Assembly Election: 148 tainted candidates in Phase-2, one accused of rape]

2 Min Read

अकील सबसे अमीर, सबसे गरीब राजेश्वर

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की 38 सीटों के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी। इसमें 528 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इसमें से 11% यानी 55 महिला उम्मीदवार है। सेकेंड फेज में 148 के ऊपर क्रिमिनल केसेज दर्ज हैं। वहीं, 127 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने दूसरे फेज के 528 में से 522 कैंडिडेट्स के हलफनामों का विश्लेषण कर रिपोर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 38 में से 28 यानी 74% सीटें संवेदनशील है।

सुदेश महतो के सामने सबसे गरीब प्रत्याशीः

खास बात है कि सिल्ली से चुनाव लड़ रहे आजसू प्रमुख पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो के सामने सिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे गरीब प्रत्याशी राजेश्वर महतो हैं। उनकी कुल संपत्ति सौ रुपए है। वह निर्दलीय कैंडिडेट हैं। सुदेश महतो की संपत्ति करीब साढ़े सात करोड़ रुपए है।

राजेश्वर महतो का ये तीसरा चुनाव है। मजदूरों के हकों के लिए 2014 से चुनाव लड़ रहे हैं। पांच साल मजदूरी करते हैं तब उसमें से 10 हजार रुपए बचाते हैं, ताकि चुनाव में जमानत राशि जमा कर सके।’

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने दूसरे फेज के 528 में से 522 कैंडिडेट्स के हलफनामों का विश्लेषण कर रिपोर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 38 में से 28 यानी 74% सीटें संवेदनशील है।

सबसे ज्यादा 65 निर्दलीय प्रत्याशी करोड़पतिः

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के फेज 2 के 522 उम्मीदवारों के हलफनामे के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। ADR की रिपोर्ट के अनुसार, फेज-2 के 522 की एवरेज संपत्ति 2.53 करोड़ रुपए है।

यानी 522 में से साढ़े 24% यानी 127 कैंडिडेट करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। दलगत आंकड़ों को देखें तो सबसे ज्यादा भाजपा के 32 में से 23 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड की 81 सीटों पर कुल 1211 प्रत्याशी, 2 ट्रांसजेंडर भी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं