झारखंड विधानसभा: JSSC-CGL को लेकर हंगामा, वेल में पहुंचे BJP विधायक

2 Min Read

रांची। जैसी की उम्मीद थी, झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा शुरू हो गया है। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक अमित मंडल ने स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो से पूछा कि महोदय JSSC घोटाले का क्या हुआ।

इस पर स्पीकर ने कहा कि कई दिन हमलोग रहेंगे, सब मुद्दों पर बात होगी। इसके बाद बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

वे वेल में पहुंच गये और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा के दौरान उनके हाथों में स्लोगन लिखे कागज भी थे। सभी विधायक CBI जांच की मांग को लेकर हंगामा करते रहे।

इसके बाद स्पीकर ने लाइव टेलीकास्ट पर रोक लगाई। हालांकि सदन की कार्यवाही जारी रही। हंगामा कर रहे विधायको को स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने काफी समझाने की कोशिश की।

कहा कि इतना आक्रमक काहे हो रहे हैं। आपलोग अपनी सीट पर बैठिए। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि छात्र आंदोलन कर रहे है।

इसी सदन ने कदाचार रोकने के लिए कानून बनाया था। CBI जांच के लिए राज्य सरकार अनुसंशा करे। इसके बाद कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि छात्र आंदोलन कर रहे हैं, यह सही बात है।

पेपर लीक का मामला गंभीर है। यूपी के बुलडोज़र सरकार में भी सिपाही पेपर लीक हुआ है। देश की यह 43 वीं घटना है। पर बीजेपी विधायक नहीं माने और हंगामा करते रहे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा में 4,981 करोड़ रुपये का अनूपूरक बजट पेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं